उप जिलाधिकारी को ग्राम प्रधान ने सम्मत,बन्जर,खलिहान की जमीनों को खाली कराने हेतु दिया प्रार्थना पत्र
महाराजगंज, सदर तहसील अंतर्गत सिसवा राजा ग्राम सभा की ग्राम प्रधान इंदु यादव ने उप जिलाधिकारी को होलिका दहन,बन्जर,खलिहान की जमीन की चिन्हित कर खाली कराने के लिए दिनांक07/04/2022को प्रार्थना पत्र के जरिये अवगत कराया।
प्राप्त खबर के अनुसार सदर तहसील स्थित ग्राम सभा सिसवा राजा में सम्मत(होलिका दहन स्थल)गाटा संख्या473,बन्जर गाटा संख्या 472,एवँ खलिहान गाटा संख्या325 की जमीन है।शासन के निर्देशो आधार पर ग्राम प्रधान इंदु यादव ने उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पर के जरिये अवगत कराया ,कि उक्त नम्बरानो को चिन्हित कर भू माफियाओ से कब्जा बेदखल कराया जाय।प्रधान यादव ने यह भी कहा कि यदि इसी तरह धार्मिक ,पोखरिओ, बन्जर,खलिहान की जमीनों पर भू माफियाओ का वर्चस्व कायम रहा तो इन जमीनों का असितत्व ही मिट जाएगा।

