*बारीगांव में स्कूल के रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए युवा नेता विधायक पुत्र निर्भय सिंह।*
सरकारी विद्यालयों में बच्चों का नामांकन कराएं और पढ़ाएं। बारीगांव में पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर स्कूल चलो अभियान का भव्य शुभारंभ हुआ जिसका शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि पनियरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह के सुपुत्र युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह ने सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
निर्भय सिंह ने कहा कि बच्चों को स्कूल भेजना सुनिश्चित करें अभिभावक।मेधावियों को बढ़ावा देने के लिए सरकारी स्कूल सक्षम बनाती है।बच्चे ही देश का भविष्य है। अपने छात्र काल से राजनीति के जीवन के तरफ रौशनी डालते हुए उन्होंने कहा कि अच्छी मेहनत करके ये बच्चे ही देश का भविष्य बनाएंगे।
बच्चो को संबोधित करने के पश्चात निर्भय सिंह व अध्यापक गण ने स्कूल के रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, इस रैली का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचल में सरकारी विद्यालय के प्रति जागरूकता फैलाना है।
इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी विनय शील मिश्र एवं खण्ड विकास अधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। ग्राम प्रधान राजकुमार सिंह, प्रधानाध्यापक राजेश उपाध्याय, सहायक अध्यापक आशुतोष पटेल, ग्राम प्रधान विवेक पटेल, मनीष कन्नौजिया, विधायक मिडिया प्रभारी/सलाहकार कौशल कुमार श्रीवास्तव, संजय मणि आदि मौजूद।

