*यूपी में विधायकों ने ली शपथ*
*अमूल्यरत्न न्यूज़*
*रिपोर्ट : योगेन्द्र यादव*
*बांसगांव*
माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने अखिलेश से हाथ
मिलाया, कंधे पर हाथ रखकर दपथपाया, महाना ने स्पीकर पद के लिए नामांकन किया|
यूपी विधानसभा में विधायकों का शपथग्रहण समारोह चल रहा है
सबसे पहले योगी आदित्यनाथ ने शपथ ली| शपथ लेकर लौटते वक्त
योगी आदित्यनाथ जी को नेता प्रतिपक्ष श्री अखिलेश यादव ने बूके
दिया| योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव से हाथ मिलाया और कंधे पर हाथ रखकर पीठ थपथपाई|
वही जब अखिलेश ने शपथ लेने गये, तो उन्होने योगी जी को नमस्ते करते हुए अभिवादन किया| विधानसभा में आज और कल दो दिन तक 403 विधायकों को शपथ दिलाई गई| इसके बाद मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा|
*महाना का स्पीकर बनना तय*
विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए सतीश महाना ने नामांकन दाखिल कर दिया है| इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, सुरेश खन्ना, शून्य प्रताप शाही
आराधना मिश्रा एवंं राजा भैया भी मौजूद रहे| बता दें सतीश महाना आठवीं बार विधायक है |पिछली योगी सरकार में वे कैबिनेट मंत्री थे| इस बार
उनका विधानसभा सभा स्पीकर बनना तय है| समाजवादी पार्टी एवं सभी सियासी दलों ने महाना जी का स्वागत किया|