*पांच दिन पिक ऑवर में शहर और देहात की एक से तीन घंटे बिजली हो सकती है गुल*
*महराजगंज*:- जिले के उपभोक्ताओं को पांच दिन पिक ऑवर में बिजली कटौती की मार झेलनी पड़ सकती है। 132 केवी विद्युत उपकेंद्र बैकुंठपुर और आनंदनगर ओवरलोड होने पर गोरखपुर मोतीराम अड्डा से ही इन दोनों बिजली घर की बिजली ठप कर दी जाएगी। 132 केवी विद्युत उपकेंद्र बैकुंठपुर और आनंदनगर से जिले के गांव और शहर रोशन होते हैं। गोरखपुर के 220 केवी मोतीराम अड्डा से बैकुंठपुर और गोरखपुर के बरहुआ से आनंदनगर बिजली घर को बिजली सप्लाई मिलती है। आनंदनगर रेलवे टीएसए लाइन निर्माण कार्य शुरू हो गया है, जो 30 अप्रैल तक जारी रहेगा। ऐसे में 220 केवी विद्युत उपकेंद्र बरहुआ से 132 केवी विद्युत उपकेंद्र आनंदनगर की बिजली सप्लाई ठप कर दी गई है। आनंदनगर बिजली को भी मोतीराम अड्डा से ही बिजली सप्लाई हो रही है। मोतीराम अड्डा बिजली घर से 132 केवी बैकुंठपुर और आनंदनगर विद्युत उपकेंद्र की सप्लाई हो रही है। ऐसे में पिक ऑवर शाम को क्षमता से अधिक बिजली खर्च होने से मोतीराम अड्डा विद्युत उपकेंद्र का ओवरलोड होने की आशंका अधिक हो गई है। बिजली घर ओवरलोड होते ही वहीं से जिले के दोनों विद्युत उपकेंद्र की बिजली एक से तीन घंटे के लिए ठप कर दी जाएगी। इस कटौती को दिन में पूरा कर दिया जाएगा।
*शहरी फीडरों में एक घंटा और देहात फीडर में तीन घंटे होगी कटौती*
पिक ऑवर में शाम को शहरी फीडर में एक घंटे और देहात फीडरों में तीन घंटे बिजली कटौती होगी। यह कटौती दिन में पूरा कर लिया जाएगा। ऐसे में मुख्यालय शहर फीडर को छोड़कर अन्य शहरी फीडरों में साढ़े 21 व देहात फीडरों में 18 घंटे बिजली मिलेगी
*बोले एक्सईएन*
30 मार्च तक मोतीराम अड्डा से 132 केवी विद्युत उपकेंद्र बैकुंठपुर और आनंदनगर को बिजली सप्लाई होगी। मोतीराम अड्डा बिजली घर शाम को ओवरलोड होने की आशंका अधिक हो गई है। ऐसे में पिक ऑवर में जिले की एक से तीन घंटे बिजली गुल हो सकती है। यह कटौती दिन में पूरी कर ली जाएगी।

