कोटही माता के स्थान पर चैत रामनवमी शुभ अवसर पर शतचंडी महायज्ञ का आयोजन
महराजगंज, सदर तहसील स्थित शिकारपुर कोटही माता के स्थान पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चैत रामनवमी के शुभअवसर पर श्री श्री 108 श्री शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया है।महायज्ञ की तैयारी में जुटे नवयुवक मंगल दल के अध्यक्ष राजेश सहानी ने बताया कि यह यज्ञ हमारे नवयुवक मंगल दल के कार्यकर्ताओं तथा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामदयाल व ग्राम सभा के सहयोग विगत कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी आयोजन किया गया है।उन्होंने यज्ञ की रूपरेखा को बताते हुए कहा कि यह यज्ञ आचार्य पंडित मुकेश पांडेय अपने सहयोगियो के साथ वैदिक मंत्रों से यज्ञ कलश की शोभायात्रा02/04/2022को निकली जाएगी तथा 10/04/2022 को महाभण्डारे के साथ यज्ञ का समापन किया जाएगा। प्रति दिन प्रातःवैदिक मंत्रो की आहुति ,दिन में प्रवचन व सायं काल रात में रामलीला का भी आयोजन किया गया है।इसके नैष्ठिक कार्यकर्ता रिंकू गौण, रामू सहानी,जालन्धर,नरसिंह यादव,लवकुश गोस्वामी,सन्नी गौण, गोपाल वर्मा,मनीष गौण, गोविंद गौण,सत्यम चौबे एवं समस्त क्षेत्रवासी ग्रामवासी सामिल रहेंगे।

