*डॉ० कफील खान पर सपा ने लगाया बड़ा दांव, बनाया एलएलसी उम्मीदवार*
*रिपोर्ट”-रमाकान्त जायसवाल*
,16 मार्च
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव 2022 में देवरिया-कुशीनगर सीट से सपा ने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है।
गोरखपुर के बीआरडी अस्पताल कांड से चर्चा में आए डॉक्टर कफील खान को देवरिया-कुशीनगर विधान परिषद क्षेत्र से समाजवादी पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है।कफील खान कल नामांकन दाखिल कर सकते हैं।
इसके अलावा, इलाहाबाद कौशाम्बी सीट से सपा ने वासुदेव यादव को प्रत्याशी बनाया है।
डॉ. कफील खान आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात भी की और गोरखपुर हॉस्पिटल ट्रेजडी पर लिखी पुस्तक भेंट की।
बता दें कि डॉ. कफील खान को गोरखपुर के बीआरडी अस्पताल में हुई बच्चों की मौत के मामले में मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर निलंबित किया गया था।

