*13 मार्च 2022गोरखपुर।धर्मेन्द्र सिंह पालीवाल वरिष्ठ भाजपा नेता ने विजयी नव निर्वाचित विधायक गण को दिया बधाई*
*ए आर न्यूज़ मंडल संवाददाता गोरखपुर की रिपोर्ट*
उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक लोकप्रिय.यशस्वी मुख्यमंत्री पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज के कुशल नेतृत्व में भाजपा की प्रचंड जीत ने इस बात का संकेत दिया है कि अब जनता को सिर्फ विकास पसंद है, मोदी जी और योगी जी का साथ पसंद है।
उक्त बाते हमारे *अमूल्य रत्न न्यूज़ संवाददाता* से वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी धर्मेंद्र सिंह पालीवाल ने कहीं।
श्री सिंह ने गोरखपुर जनपद की सभी 9 सीटों पर ऐतिहासिक जीत पर भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष डा० धर्मेन्द्र सिंह के कुशल प्रबधंन और जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह के कुशल नेतृत्व की सराहना की।
उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह के दिशा-निर्देशों पर हम सभी जनपद के कार्यकर्ताओं ने तन,मन,धन से परिश्रम की पराकाष्ठा दिखाते हुए सभी विधानसभाओं में घर-घर जाकर लोगों के बीच सरकार की लाभकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया। यही कारण है कि जनपद के सम्मानीय मतदाताओं ने भाजपा को प्रचण्ड जनादेश दिया और पुनः योगी जी को मुख्यमंत्री बनाकर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही है।
इस ऐतिहासिक जीत पर धर्मेंद्र सिंह पालीवाल ने मुख्यमंत्री पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज, गोरखपुर ग्रामीण विधायक विपिन सिंह, कैंपियरगंज विधायक फतेह बहादुर सिंह, सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला, खजनी विधायक श्री राम चौहान, बांसगाँव विधायक डॉक्टर विमलेश पासवान, चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी, चौरीचौरा विधायक इंजीनियर सरवन निषाद, पिपराइच विधायक महेंद्र पाल सिंह को बधाई देते हुए ऐतिहासिक कार्यकाल की शुभकामनायें दी।

