*सहजनवां में दबंगों ने की घर में घुसकर मारपीट,*
*एंटी करप्शन मीडिया न्यूज़ मंडल संवादाता जयप्रकाश जायसवाल की रिपोर्ट*
*चुनावी रंजिश को लेकर दबंगों ने घर में घुस कर की मारपीट,आधा दर्जन लोग घायल*
*गोरखपुर*/सहजनवां गीडा थाना क्षेत्र के कोल्हुई में शुक्रवार को चुनावी रंजिश को लेकर मनबढों ने घर में घुस कर लाठी डंडों से पीट कर घायल कर दिया। जिसमें एक पक्ष के आधा दर्जन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। हालत गम्भीर होने पर सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी क़े अनुसार गीडा थाना क्षेत्र के कोल्हुई निवासी सुनील कुमार पुत्र स्व सीताराम का गांव में किराने की दुकान है।1 मार्च को विधान सभा चुनाव में वोट देने को लेकर सुनील और अंगद के बीच विवाद हो गया था। लोगों के समझाने बुझाने के बाद मामला शांत हो गया था। शुक्रवार को शाम 6.30 बजे अंगद किराने की दुकान पर पहुंच कर फिर विवाद करने लगा। लोग समझाबुझा कर उसे घर भेजे। कुछ देर बाद अंगद,राजन,हनुमान,राजू बालालखण्डर,परवीन्द्र सहित तीन चार अज्ञात मनबढ़ घर में घुस गये और लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिए। जिसमें सुनील 30 वर्षीय ,हरिओम 28 वर्षीय,अनीता 25 वर्षीय,रिंकू देवी 25 वर्षीय,भांजा शिवाकांत 26 वर्षीय गम्भीर रूप से घायल हो गये।
पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पिपरौली भेजा, जहाँ हालत गम्भीर होने पर पांचों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जब कि सुभावती पत्नी स्व सीताराम 60 वर्षीय कोतवाली मामूली चोट आई हैं। पुलिस ने पीड़ित सुनील के तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ बलवा,घर में घुसकर मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
इस बाबत गीडा थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सरोज ने कहा कि आधा दर्जन से अधिक लोगों के ऊपर बलवा मारपीट का केस दर्ज कर लिया गया है।

