चिकित्सक पर ऑपरेशन गलत तरीके से करने का आरोप
कुशीनगर पटहेरवा थाना क्षेत्र के फाजिलनगर कस्बे स्थित एक नर्सिंग होम के चिकित्सक पर गलत ढंग से ऑपरेशन करने का
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव अशोगवा खुर्द निवासी जय किशोर राय पुत्र दुर्गा राय ने पुलिस को दिए गए तहरीर में कहा कि उसके भाई प्रवीण राय को पेट मे पथरी होने पर उक्त नर्सिंग होम में इलाज कराने ले गया।चिकित्सक ने आपरेशन किया।आपरेशन के बाद चिकित्सक द्वारा बताया कि पेट मे पथरी नही है।उसके बाद चिकित्सक ने घर भेज दिया।घर जाते ही उसके भाई को असहनीय दर्द होने लगा तो फिर उस चिकित्सक के पास ले गये तो चिकित्सक गोरखपुर ले जाने के की सलाह दी।गोरखपुर ले जाने पर चिकित्सक ने फिर अल्ट्रासाउंड कराया तो पेट मे 17 एमएम की पथरी होने की बात कही और बताया कि पहले आपरेशन गलत हो गया था।देर होती तो मरीज की जान चली जाती।चिकित्सक की लापरवाही से समय धन का नुकसान हुआ है।पीड़ित ने पुलिस से कार्यवाई की मांग की है।

