[12/03, 19:55] JP JAISWAL: नौतनवा विधानसभा से बसपा प्रत्याशी व निवर्तमान अमन मणि त्रिपाठी ने इस मामूली हार को जीत के समान बताया। उन्होंने जनाधार स्वीकार करते हुए कहा कि जनता ने इसके पहले भी विधायक बनाया था। वे जनता के सुख-दुःख में भागीदार हमेशा रहेंगे। नौतनवा पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने कहा नौतनवां विधानसभा क्षेत्र की जनता के फैसले को मैं स्वीकार करता हूँ। जनादेश जीतने वालों को शुभकामनाएं। मैं सभी कार्यकर्ताओं को उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए धन्यवाद देता हूं। हम इससे सीखेंगे और नौतनवां विधानसभा क्षेत्र के लोगों के हित के लिए काम करते रहेंगे।
नौतनवा के पूर्व विधायक अमनमणि ने किया जनादेश का स्वागत ; जनता के सुख-दुख में रहेंगे शामिल – कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत पर दिया बधाई