चित्तौड़गढ़ सांसद ने दिलाया भरोसा डोडा चूरा नष्ट करने को लेकर नहीं कटेगा एक भी पट्टा… शंकर जाट की रिपोर्ट
चित्तौड़गढ़ । डूंगला आज दिनांक 29 अगस्त 2021 को अफीम किसान संघर्ष समिति डूंगला और बड़ीसादड़ी के किसानों ने प्रतिनिधिमंडल के साथ दुर्गेश जोशी तहसील अध्यक्ष के सानिध्य में माननीय सांसद सीपी जोशी को किसानों की समस्या को लेकर ज्ञापन प्रदान किया जिसमें औसत के आधार पर पट्टे दिए जाने, मारफीन नीति समाप्त करने तथा अफीम की कीमत वृद्धि को लेकर मांगे रखी तथा डोडा चूरा नष्ट करण को लेकर असमंजस की स्थिति पर चर्चा की जिसमें माननीय सांसद महोदय ने डोडा चूरा नष्ट करण को लेकर एक भी पटा नहीं काटे जाने का विश्वास दिलाया तथा अफीम लाइसेंस एवं डोडा चूरा नष्ट कर दो अलग-अलग सरकारों की प्रक्रिया है उसमें डोडा चूरा नष्ट करने को लेकर लाइसेंस रद करने संबंधी कोई समस्या नहीं आएगी इस बात का उन्हें पूरा विश्वास दिलाया तथा जल्द ही किसान हितेषी अफीम नीति जारी करने का विश्वास दिलाया, ज्ञापन पत्र देते समय बड़ी सादड़ी तथा डूंगला के किसान जिनमें पूनम तेली कोषाध्यक्ष पहलाद तेली सचिव तथा श्याम पुष्करणा शंकर गुर्जर नारायण अहीर सीताराम डांगी बद्रीलाल जाट, गोविंद सिंह, उदय लाल सहित कई किसान उपस्थित रहे । उनके द्वारा सांसद सीपी जोशी का किसानों के अधिकारों के लिए संसद में तथा वित्त मंत्रालय में अपनी बात रखने के लिए ताली बजाकर धन्यवाद ज्ञापित किया ।

