*जाशमा में घर घर औषधि योजना के तहत वितरित किए पौधे*
आकोला । चित्तौड़गढ़ । शंकर जाट । जाशमा – महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति भोपाल सागर एवं ग्राम पंचायत जाशमा के तत्वधान में, घर-घर औषधि योजना में राजस्थान सरकार एवं जिला प्रशासन वन विभाग चित्तौड़गढ़ के द्वारा औषधीय पौधे निशुल्क वितरण किया गया । जिसमें अश्वगंधा, कालमेघ, नीम, गिलोय ,तुलसी इत्यादि पौधे जाशमा गांव में वितरण किए गए । जिसमे उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा ग्राम पंचायत जाशमा के सरपंच देवीलाल लोहार, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति भुपालसागर से ब्लाक संयोजक दिलीप कुमार जैन, सहायक सचिव केलाश चन्द्र रुणेजा, प्रधानाचार्य मुकेश सुखवाल, जगदीश चन्द्र जाट, पंचायत सहायक गोपाल लाल प्रजापत, रतनलाल पंडोदा, लोकेश शर्मा, शंकरलाल खटीक, सद्दाम हुसैन आदि जनप्रतिनिधि एवं वार्ड पंच सहित ग्रामीण उपस्थित रहे ।

