मन मस्त आश्रम में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
कासगंज । विश्व हिंदू महासंघ कासगंज की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। संगठन की जिलाध्यक्ष प्रतिज्ञा महामंत्री नीतिज्ञा द्वारा महिलाओं को मेडल पहना कर सम्मानित किया।
सोरो मार्ग स्थित आवास विकास कालोनी श्री मनमस्त आश्रम मे देवी सरस्वती की प्रतिमा एवं परम पूज्य गुरुवार शारदा सिद्ध मनमस्त महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। महिलाओं ने नारी उत्थान को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में भजन, कीर्तन, काव्य, गीत रचनाएं प्रस्तुत की गई। समारोह में कामना रायजादा, सुशीला दीक्षित, तहसील अध्यक्ष शालू गुप्ता, नगराध्यक्ष शैलवाला वार्ष्णेय, सरस्वती, नमृता त्रिवेदी, आशा शर्मा, रूबी तोमर, नीलम तोमर, शशी तोमर, गुड्डो देवी, राधा देवी, पारुल गोयल, बॉबी शर्मा उपस्थित रही।