*खजनी में बाइक सवार को बोलोरो चालक ने रौंदा*
★★मौके पर हुई दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने किया सिकरीगंज मार्ग जाम
*रमाकान्त जायसवाल कि रिपोर्ट ,7मार्च*
गोरखपुर जनपद के खजनी सर्किल क्षेत्र सिकरीगंज थाना के उसरैंन में अनियंत्रित बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। बाइक सवार के शरीर के चिथड़े उड़ गए। मौके की हालत देख आक्रोशित ग्रामीण खजनी सिकरीगंज मार्ग जाम कर दिया। मौके पर पहुंची फुलिस जाम खुलवाने में असमर्थ हुई।ग्रामीण एसडीएम के इंतजार में बैठे।
खजनी सर्किल क्षेत्र सिकरीगंज थाना क्षेत्र उसरैंन में सड़क हादसे में बाइक सवार जयप्रकाश उम्र 24 वर्ष की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक का गांव घटना स्थल ही बताया गया है। जसके वजह से गांव से भारी भीड़ उमड़ पड़ा। मौके पर लाश की हालत देख ग्रामीण का गुस्सा फूटा है। शव को रोक खजनी सिकरीगंज मार्ग जाम कर दिए।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची सिकरीगंज थानाध्यक्ष दिलीप शुक्ला पुलिस बल घटना स्थल पहुंचे। समझा कर शव को कब्जे में लेना चाहा। लेकिन ग्रामीण के उग्र रूप शांत रहे। वहीं परिजन नौकरी की और दस लाख की मदद की मांग पर डंटे रहे। उपजिलाधिकारी का इंतजार करने लगे। घटना देर शाम की है। बोलेरो नम्बर UP53CE 6124 को सिकरीगंज पुलिस कब्जे में ले लिया है।

