*गुरु गोरखनाथ इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज में डायलिसिस सेंटर का हुआ शुभारंभ*
*एंटी करप्शन मीडिया न्यूज़ संवाददाता जयप्रकाश जायसवाल की रिपोर्ट*
*गोरखपुर*/गुरु गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज बालापार रोड सोनबरसा गोरखपुर में आज डायलिसिस सेंटर का उद्घाटन इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर मेजर जनरल अतुल बाजपेई के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ इस मौके पर उन्होंने विधिवत पूजन कर गिरिजा तिवारी के डायलिसिस सिस्टम को चालू किया गुरु गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज पूर्वांचल का एक जाना माना मेडिकल कॉलेज है जहां 100 बीएएमएस की सीटों के साथ 200 बेड का एक अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त हॉस्पिटल योग्य डॉक्टरों द्वारा संचालित होता है इस इंस्टिट्यूट का उद्घाटन 28 अगस्त को भारत के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद के कर कमलों द्वारा हुआ था आज 4 मरीजों का डायलिसिस सकुशल संपन्न हुआ इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए इंस्टीट्यूट के निदेशक मेजर जनरल अतुल बाजपेई ने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में बताया उन्होंने कहा की हॉस्पिटल का एकमात्र उद्देश्य समाज के हर तबके को कम से कम कीमत में बेहतर स्वास्थ सुविधा मुहैया कराना है इस अस्पताल के बनने से आसपास के लोगों में काफी प्रसन्नता है इस अवसर पर उपलब्ध लोगों में डॉक्टर सीएम सिन्हा वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अभिषेक सेठ डॉक्टर अजीता डी एस प्राचार्य कॉलेज ऑफ नर्सिंग गिरिजेश कुमार मिश्रा प्रबंधक वरिष्ठ फार्मासिस्ट सौरभ श्रीवास्तव शिवेंद्र प्रताप सिंह अखिलेश्वर अभिषेक राव डायलिसिस टेक्निशियन माधवेन्द्र सिंह शिव शंकर वर्मा अविनाश पांडेय तन्या यादव सम्राट सिंह मरीजों के परिजन उपलब्ध थे।

