*चिलुआताल थाना क्षेत्र में 32 बोर असला के साथ पकड़ा गया बारहवीं का छात्र*
*एंटी करप्शन मीडिया न्यूज़ मंडल संवाददाता गोरखपुर की रिपोर्ट*
*गोरखपुर*/चिलुआताल थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव से मुखबिर की सूचना पर फर्टिलाइजर पुलिस चौकी प्रमारी आशीष कुमार सिंह ने अवैध पिस्टल के साथ एक छात्र को गिरफ्तार किया। आरोप है कि पिस्टल लेकर वह कहीं जा रहा था।
फर्टिलाइजर पुलिस चौकी प्रभारी आशीष कुमार सिंह अपने चौकी पर कुछ सरकारी कार्य निपटा रहे थे, की तड़के शनिवार दिन में करीब 11 बजे मुखबिर ने सूचना दिया कि मिर्जापुर निवासी संगम निषाद (20 वर्षीय)पुत्र चौथी निषाद अवैध तमंचा 32 बोर के साथ कही जाने की फिराक में है मुखबिर की बात पर विश्वास कर पुलिस चौकी प्रभारी अपने दल के साथ मिर्जापुर पुलिया के पास से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक युवक 12वीं का छात्र है।

