*स्कूटी से कॉलेज जा रही लड़की का अनियंत्रित ट्राली ट्रैक्टर ने रोदा,रिपोर्ट-रमाकान्त जायसवाल* 5 मार्च
◆◆सिकरीगंज पुलिस ने मौके पर ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ कर थाने ले गई
बांसगांव थाना क्षेत्र हल्का नंबर 3 भरोहियां चौबे निवासी राजेश चतुर्वेदी की पुत्री खुशबू पांडे उम्र 23 वर्ष की शादी फरेंदा बनकटा निवासी आनंद कुमार पांडे से 17 महीना पहले हुई थी जिसका एक 7 महीने का लड़का भी है खुशबू पांडे अपने मायका भरो हियां में रह कर नर्सिंग का कोर्स दुघरा चौराहे पर कर रही थी आज सुबह खुशबू पांडे अपने मायका भरोहियां चौबे से शनिवार सुबह 10:00 बजे स्कूटी से कॉलेज जा रहे थे जैसे ही दुघरा चौराहे पर पहुंची तभी सिकरीगंज से आ रही अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने मारा ठोकर जिससे स्कूटी सवार खुशबू पांडे सड़क पर गिरकर तड़पने लगी राहगीरों ने 108 एंबुलेंस की सहायता से सदर अस्पताल ले जाया गया जहां रास्ते में ही खुशबू पांडे की मौत हो गई। खुशबू पांडे हेलमेट लगाई हुई थी। मौके पर सिकरीगंज पुलिस पहुंचकर ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया।

