*👆झाँसी जनपद के पुलिस प्रशासन की मानवीय पहल में आज गुरसराएं थानाध्यक्ष ने एक असहाय वृद्ध की सहायता की और पहुँचाया “ओल्डऐज होम”—-*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक-शिवहरी मीणा (I.P.S) के कुशल निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है तथा इसके अतिरिक्त जनपद में आमजन,असहाय,वृद्ध तथा जरुरतमंद लोगों की मदद की गयी है जिसकी सराहना आमजन तथा उच्चाधिकारियों द्वारा भी की गयी है….*
*इसी क्रम में आज (दिनांक-03.03.2022) को गुरसराएं थानाध्यक्ष-अरूण कुमार तिवारी थाने पर बैठकर जन-सुनवाई कर रहे थे इसी दौरान ग्राम-बंका पहाड़ी,थाना-गुरसराएं (उम्र-करीब 90 वर्ष) एक वृद्ध व्यक्ति थाने आये और थानाध्यक्ष गुरसराय द्वारा कुशल क्षेम पूछते हुये वृद्ध को बैठा कर चाय नाश्ता कराया गया तथा आने का कारण पूछा तो वृद्ध व्यक्ति द्वारा बताया कि मेरे तीन लडके और तीन लड़कियाँ हैं और मेरा एक लड़का बीमार रहता है और एक शराब पीता है और मुझे रोज घर से निकल जाने के लिए कहते हैं।मुझे खाना-पीना नही देते हैं,इसलिए मैं घर से चला आया हूँ और मेरी तीन लड़कियाँ भी हैं,जिनकी शादियाँ हो चुकी हैं।इस पर वृद्ध की सहायता के लिये थानाध्यक्ष गुरसराय द्वारा ओल्डऐज होम गुरसरायं से जितेन्द्र व्यास जी को बुलाकर सरकारी जीप से ओल्डऐज होम गुरसरायं पहुँचाया गया तथा उनकी सुमचित व्यवस्था कराई गयी।*

