*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सीट पर अब तक का हुआ रिकार्ड मतदान*
*एंटी करप्शन मीडिया न्यूज़ मंडल संवाददाता गोरखपुर की रिपोर्ट*
*गोरखपुर*/उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सीट पर देश भर की निगाहें टिकी हैं। गुरुवार को हुए मतदान के बाद पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में हुए अधिक मतदान के आंकड़े चर्चा का विषय बन गए हैं। दावा किया जा रहा है कि शहर सीट के लिए जीत-हार का अब तक का सबसे बड़ा अंतर दिखेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चुनाव मैदान में होने से गोरखपुर शहर सीट का हॉट सीट है। यहां गुरुवार को कुल मतदाताओं में से 55.12 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। हालांकि यह अंतिम आंकड़े नहीं हैं। लेकिन ये पिछले चार चुनावों में रिकार्ड मतदान भी है। भाजपा का दावा है कि विधायक नहीं,मुख्यमंत्री चुनने के विकल्प को देख इस बार अधिक मतदाता घरों से निकले।
*अब तक यह रही स्थिति*
2022 के पहले 2012 में मतदान प्रतिशत 46.19 प्रतिशत था तो भाजपा प्रत्याशी डॉ. आरएमडी अग्रवाल की जीत का मार्जिन भी बढ़ गया। 2017 के विधानसभा चुनाव में शहरी मतदाताओं ने 50.98 प्रतिशत मतदान किया जिसमें तब जीत का अंतर 60730 वोटों का रहा। ऐसे में इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ने के साथ भाजपा की जीत की मार्जिन भी बढ़ सकती है। वहीं अंतिम परिणाम आने तक इन आंकड़ों में 5 से 7 फीसदी का और इजाफा संभावित है।
*वर्ष मतदान प्रतिशत भाजपा की जीत का मार्जिन*
*2007 28.62 23392 वोट*
*2012 46.19 47454 वोट*
*2017 50.98 60730 वोट*

