*चुनाव ड्यूटी में आए होमगार्ड की मौत -रिपोर्ट,रमाकान्त जायसवाल*
★★गोरखपुर में हुई सड़क दुर्घटना,
★★मेरठ से आया था होमगार्ड परिजनों को सौंपा शव
मेरठ से चुनाव ड्यूटी में आए होमगार्ड की गोरखपुर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
मेरठ से चुनाव ड्यूटी में आए होमगार्ड की गोरखपुर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कैंपियरगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद बुधवार को शव उसके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक पर केस भी दर्ज किया है।
*बम बहादुर शाही इंटर कालेज में थी ड्यूटी*
एसओ कैंपियरगंज के अनुसार मेरठ के कैलाशपुरी निवासी 50 वर्षीय विजेंद्र सिंह मेरठ कंपनी में होमगार्ड थे। उनकी कंपनी की चुनाव ड्यूटी कैंपियरगंज के बम बहादुर शाही इंटर कालेज में लगी थी। वह 28 फरवरी से ही उस स्कूल में ठहरे थे। मंगलवार की रात में वह पास की एक दुकान पर दवा लेने गया था। वहां से वापस आते समय ट्रक ने उन्हें रौंद दिया।
इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने उनके घरवालों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को परिजन आए और उनके शव को ले गए। उधर पुलिस ने मेरठ के इंदौली निवासी सतपाल सिंह की तहरीर पर अज्ञात ट्रक और चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। मामले की विवेचना थाने के दरोगा प्रभात सिंह कर रहे हैं।

