_फाजिलनगर_
*स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर हमला बड़ी संख्या में कार्यकर्ता घायल सपा कार्यकर्ताओं का धरना
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में सपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य एवं उनके समर्थको के काफिले पर हमला किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता घायल हो गए हैं और सैकड़ों गाड़ियों को तोड़ दिया गया है। भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र कुशवाहा पर हमले का आरोप। स्वामी प्रसाद मौर्य समर्थकों के साथ धरने पर बैठे। कुशीनगर के फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र का मामला।
बता दें कि कुशीनगर से फाजिलनगर के बीच रोड शो के दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर हमला किया गया। कुशीनगर के खलवा पट्टी में मारपीट का आरोप। बीजेपी प्रत्याशी सुरेंद्र कुशवाहा पर हमले का आरोप।
*शांति,दंगा मुक्त प्रदेश की बात करने वाले भाजपा ने मेरे पिता पर हमला किया- संघमित्रा*
सपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर हमले की जानकारी मिलते ही उनकी बेटी भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्या मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा मेरे पिता पर हमला किया गया और गाड़ियों को तोड़ा गया गया है। शांति,दंगा मुक्त प्रदेश, की बात करने वाले भाजपा ने मेरे पिता पर हमला किया। लोगों के सिर से खून बह रहा है। BJP शांति,दंगा मुक्त प्रदेश की बात करती है। BJP, प्रत्याशी ने मेरे पिता पर हमला किया। फाजिलनगर के लोग सबक सिखाएंगे। हुड़दंगियों को जनता सबक सिखाएगी। रिपोर्ट,, पण्डित दिनेश तिवारी ब्यूरो प्रमुख कुशीनगर एसीएम में

