आम आदमी पार्टी की सरकार में दिल्ली की तरह ही यूपी का होगा विकास- सुरेन्द्र कुमार चौधरी
भाजपा को बताया जुमलेवाजों कि सरकार
कासगंज। आम आदमी पार्टी के दिल्ली से आये विधायक सुरेन्द्र कुमार चौधरी ने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी के सरकार आती है तो दिल्ली की तर्ज पर ही उत्तर प्रदेश का विकास किया जाएगा। विधायक सुरेन्द्र कुमार ने सोमवार को अमांपुर विधानसभा से आम आदमी प्रत्याशी मनोज लोधी के लिए चुनाव प्रचार के दौरान यह बात कही।
सोमवार को दिल्ली के गोकुलपुर से आम आदमी पार्टी के विधायक सुरेन्द्र कुमार चौधरी अमांपुर आये। अमांपुर में उन्होंने आम आदमी पार्टी प्रत्याशी मनोज कुमार लोधी के लिए वोट मांगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार आती है तो उत्तर प्रदेश का विकास भी दिल्ली की तरह किया जाएगा। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सिर्फ चुनावी वादे करती है और चुनाव जीतने के बाद उन वादों को भूल जाती है, उन्होंने कहा कि यूपी में इस समय जुमलेबाजों की सरकार है, जो केबल जुमलेबाजी करना जानती है। उन्होंने बताया कि देश मे सिर्फ अरविंद केजरीवाल ने ही बिजली-पानी और शिक्षा-स्वास्थय सुविधा फ्री में देने का जो वायदा किया वो पूरा करके दिखाया है। उत्तर प्रदेश में भी किसानों के पुराने बिजली के बिल माफ किये जायेंगे, बेरोजगारों को 5 हजार रुपये महीने बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा, 10 लाख नौकरी हर साल दी जाएंगी, बच्चों के उच्च भविष्य के लिए अच्छे स्कूल खोले जाएंगे। उन्होंने कहा हमारी पार्टी घोषणा पत्र और जुमलेबाजी में विश्वास नही रखती, हम गारंटी देते हैं।
इस दौरान आम आदमी पार्टी कासगंज जिलाध्यक्ष संजय राजपूत, आरटीआई विंग जिलाध्यक्ष ताराचंद्र, सुधाकर, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष मो0 आलम, प्रेमपाल यादव, संतोष राजपूत, रामवीर, असलम, इखलाक, शिशुपाल सिंह राजपूत, वीरेंद्र सिंह लोधी, छोटेलाल लोधी, राम सिंह लोधी, गेंदालाल, धनीराम, योगेंद्र, हरप्रसाद, दीपक, ममतेश, रबिन्द्र, रवि, धर्मेंद्र शाक्य, मुकेश कुमार, जयप्रकाश, पप्पू लोधी, रामदास आदि आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

