*गोरखपुर में चुनाव के लिए फाइनल वोटर लिस्ट जारी, अब नहीं बढ़ेंगे किसी के नाम*
*रिपोर्ट*
*रमाकात्त जायसवाल✍🏻*
चुनाव के मद्देनजर मतदाता सूची अब पूरी तरह से अपडेट हो चुकी है। अनुपूरक सूची में करीब 33 हजार नए वोटर बढ़े हैं।
एक नवंबर से पांच दिसंबर 2021 तक चले मतदाता पुनरीक्षण अभियान के बाद जिले के वोटरों की संख्या 33.55 लाख हो गई थी। जो अब बढ़कर करीब 33.88 लाख हो गई है। अब किसी भी वोटर का नाम मतदाता सूची में नहीं बढ़ पाएगा।
यही नहीं अनुपूरक सूची तैयार करते समय सिर्फ छूटे हुए वोटरों के नाम जोड़े गए हैं, किसी भी वोटर का नाम काटा नहीं गया है।
हालांकि अभी भी बहुत से लोग वोटर बनने से छूट गए हैं। अनुपूरक सूची में नाम जोड़वाने के लिए जितने आवेदन आए थे, उनमें सभी के नाम नहीं जुट पाए हैं।
पिछले सप्ताह भर से लोग वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए कलेक्ट्रेट और तहसीलों के चक्कर लगा रहे हैं।
शुक्रवार को ही अनुपूरक सूची फाइनल होने के बाद भी तमाम लोग अवकाश के बाद भी शनिवार को तहसील कार्यालय में भटक रहे थे।

