*मतदाताओं को जागरूक करने के लिए 9 विधानसभाओं में ईवीएम व वीवी पैड के साथ किया गया रवाना*
*अमूल्यरत्न न्यूज़*
*गोरखपुर*/गोरखपुर जनपद में शत-प्रतिशत मतदाता अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच कर मतदान करें और मतदाताओं को मतदान के प्रति ईवीएम व वीवीपट से मतदान करने के लिए जनपद के 9 विधानसभाओं में ईवीएम व वीवी पैड के साथ विकास भवन से रवाना कर गाड़ियां अपने सुनिश्चित विधानसभाओं में पहुंचकर घर-घर मतदाताओं को जागरुक करने का कार्य करेंगे जिससे मतदाता 3 मार्च 2022 को मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग बिना किसी डर भय के करें कि जिसको हम मतदान दे रहे हैं उसी को मतदान जा रहा है किसी प्रकार का किसी भी मतदाता में संशय ना रहे जिसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने सीडीओ इंद्रजीत सिंह डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर जिला विद्यालय निरीक्षक रमेन्द्र सिंह डीआईओएस ज्ञानेंद्र सिंह भदोरिया जिला कार्यक्रम अधिकारी हेमंत सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को जनपद के नो विधानसभा में प्रतिदिन पहुंचकर मतदाताओं को जागरुक करने का कार्य करेंगे जिससे चुनाव आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में गोरखपुर जनपद में 90% से अधिक मतदाता अपने अपने मताधिकार का प्रयोग कर एक रिकार्ड कायम करने का काम करेंगे इससे पूर्व सीडीओ इंद्रजीत सिंह ने पत्रकारों के साथ बैठक करते हुए जानकारी दिया कि दिव्यांग व 80 वर्ष से अधिक मतदाताओं के लिए 900 विद्यालयों व 700 ग्राम सचिवालय में रैंप बनाने का कार्य चल रहा है जहां दिव्यांग व 80 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों को मतदान करने में किसी प्रकार की असुविधा ना होने पाए जनपद के 41 सौ से अधिक मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए बिजली पानी आने जाने का पर्याप्त रास्ता शौचालय उपलब्ध कराया गया है जहां भी थोड़ी बहुत कमियां है उसे बहुत ही जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा जिससे मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा ना होने पाये वह अपने अपने मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए सशक्त राष्ट्र निर्माण करने में अपना योगदान दे सकें इससे पूर्व आए हुए छात्रों को अपने अपने अभिभावकों को जागरूक करने के लिए शपथ दिलाया गया कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म वर्ग जाति समुदाय भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनो में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

