विवादित वयान को लेकर भाजपा प्रत्याशी को मिला नोटिस
तीन दिन के अन्दर देना होगा जवाब, होगी कार्यवाही
कासगंज। अमांपुर विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी द्वारा बीते दो दिन पूर्व चुनाव प्रचार दौरान यादव समाज पर एक विवादित बयान दिया था। इसको लेकर रिटर्निंग ऑफिस ने उन्हें नोटिस दे दिया है। आचार सहिंता का उल्लंघन करने के मामले में तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है।
आपको बता दे कि अमांपुर विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी हरिओम वर्मा ने बीते दो दिन पूर्व क्षेत्र में वोट मांगने के दौरान यादव समाज को लेकर एक विवादित बयान दिया था। हरिओम वर्मा ने कहा था कि गाय का पकड़ दूध पीकर गाय को खेतो में छोड देते है इसका जिम्मेदार यादव समाज के लोग है। जिसके चलते किसानों का नुकसान होता है। इस विवादित वयान को जिला प्राासन ने संज्ञान में लिया और सहावर के उपजिलाधिकारी और अमांपुर विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर रवेंद्र कुमार ने भाजपा प्रत्याशी हरिओम वर्मा को अचार सहिंता के उल्लंघन करने के मामले में उन्हें नोटिस दिया है। जिस पर नोटिस का जवाब तीन दिन के अंदर मांगा गया है। अगर जबाब नहीं दिया गया तो कार्रवाई की जाएगी।

