प्रभागीय वनाधिकारी महराजगंज लक्ष्मीपुर रेंज के जंगल का कुंभी कराने भाग रहे आखिर क्यों? रेंज में चल रहा कटान – हो रहा बूटों की खुदाई
महराजगंज के जंगल में बनमाफियो का पेड़ कटान का दौर असीमित है । जिम्मेदार अधिकारी अधिकारी इन पर कार्रवाई न कर गांव के निर्दोषों पर कार्रवाई कर बचाव करने के लिए कोरम पुरा करने में लगे हैं।इस लिए स्थानीय नागरिक समाजसेवी डीएफओ महराजगंज से लेकर प्रदेश के प्रमुख सचिव लखनऊ से मांग किया है कि महराजगंज जनपद के लक्ष्मीपुर रेंज के जंगल में हुए पेड़ो के कटान की कुंभी कराया जाए । जिससे बनक्रमियो का खुले पोल ।यह कटान स्थानीय नागरिक किए अथवा बनक्रमियो से मिलकर बनमाफियाओ ने किया है। लेकिन जिला के जिम्मेदार अधिकारी कुंभी कराने से भाग रहे हैं।
महराजगंज जनपद के लक्ष्मीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोटकम्हरिया के रहनेवाले वाले समाजसेवी शिवप्रसाद चौधरी ने प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को एक शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया है कि महराजगंज जनपद के लक्ष्मीपुर रेंज में जब से बनक्षेत्राधिकारी बिनोद तिवारी की नियुक्ति हुई है ।तभी से कटान इतना अधिक बढ़ गया है ।जिसे देखकर स्थानीय जनता हत्प्रभ है।रात्रि में पेड़ों की कटाई कराने के बाद बनक्रमियो के द्वारा जंगल से बूट की खुदाई भी कराई जाती है । लेकिन रेंजर समेत स्थानीय बनक्रमियो के द्वारा बनमाफियाओ पर कार्रवाई न कर बल्कि निर्दोष ग्रामीणों पर केस दर्ज कर फसा रहे हैं।
अभी एक पखवाड़े के बीच बेलवा सोनवल जंगल में बनमाफिया जंगल के पेड़ों की कटान कर रहे थे ।जिसकी सूचना बनक्षेत्राधिकारी लक्ष्मीपुर को मिला । लेकिन बनमाफियाओ को पकड़ने के लिए न घेराबंदी किया और न ही स्थानीय पुलिस कर्मियों का सहयोग लिया । बेलवा सोनवल जंगल के चौराहा पर पंहुचते ही फायर कर दिया । जिससे जंगल में कटान कर बनमाफिया भाग निकले।अगर घेराबंदी कर पकड़ा होता तो पता चलता कि पेड़ों की कटान करने वाले कौन लोग हैं खुलता कटान का पोल।जंगल में हो रहे कटान को रोकने समेत कटान हुए पेड़ों की कुंभी कराने मांग पत्र 4 जनवरी 2022 को प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश को दिया था। लेकिन एक मांह बीत गए। डीएफओ महराजगंज ने सोहगी बरवा बन्य जीव प्रभाग लक्ष्मीपुर रेंज के जंगल में हुए पेड़ों के कटान की कुंभी नहीं कराए । आखिर कुंभी कराने से क्यों भाग रहे प्रभागीय वनाधिकारी महराजगंज?

