आम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
कासगंज। अमांपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला यादकरन मे एक युवक का शव आम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूलता मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है।
शनिवार की सुबह नगला यादकरन निवासी मुकेश पुत्र भूप सिंह उम्र 20 वर्ष का शव आम के पेड़ फाँसी के फंदे पर झूलता मिला है। मृतक के भाई दयावीर का आरोप है कि मेरे भाई की प्रेमिका का चाचा योगेंद्र, मुकेश को अपने साथ शुक्रवार की रात्रि 9 बजे बुला कर ले गया था। उसी ने मेरे भाई की हत्या कर शव पेड़ पर लटका दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

