फांसी के फंदे पर झूलता मिला महिला का शव
कासगंज। जनपद के सोरों कोतवाली के गांव श्यामपुर में शुक्रवार की शाम महिला ने फांसी का फंदा गले से लगा कर जान दे दी। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा है।
सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव मानपुर नगरिया निवासी छोटेलाल ने अपनी पुत्री लाली का विवाह श्यामसर निवासी विजेंद्र से 3 माह पूर्व किया था। शुक्रवार की शाम गृह क्लेश के चलते लाली ने फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मायके पक्ष को दे दी गई है। पिता बेंगलुरु मजदूरी करते हैं।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस्पेक्टर डीके सिसोदिया ने बताया है कि मामले में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर प्राप्त होते ही मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

