[18/01, 20:25] JP JAISWAL: “महराजगंज: पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान व अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी फरेन्दा के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक पुरन्दरपुर द्वारा थाना स्थानीय पर दिनांक 16.01.2022. को पंजीकृत मु0अ0स0 09/22 धारा 379,411 भादवि थाना पुरन्दरपुर जनपद महराजगंज से सम्बन्धित चोरी गयी वाहन की बरामदगी हेतु टीम गठित कर सम्भावित स्थानो पर तलाशी के दौरान मुखविर खास की सूचना पर मनिकौना पेट्रोल पम्प के पास से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित चोरी गयी मोटरसाईकिल एचएफ डिलक्स नं0-UP56N3979 के साथ दो नफर अभियुक्त 1.कृष्णमोहन पुत्र सन्तराम पासवान उम्र करीब 19 वर्ष व 2.राजवर्मा पुत्र मक्खन प्रसाद वर्मा उम्र करीब 19 वर्ष निवासीगण कुशहा थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया गया । पूछताछ के दौरान उक्त अभियुक्तगणो द्वारा चोरी की गयी थाना स्थानीय के पुरन्दरपुर बाजार, मोहनापुर बाजार, व थाना फरेन्दा क्षेत्र व थाना पीपीगंज गोरखपुर क्षेत्र से चोरी गयी मोटर साईकिल की बरामदगी कराने की बात अभियुक्त उपरोक्त द्वारा बताया गया जिसपर थाना पुरन्दरपुर से पूछताछ के उपरान्त थाने से एक टीम प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में व दुसरी टीम चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर उ0नि0 अंकित सिंह के नेतृत्व में रवाना किया गया ।
गिरफ्तार शुदा अभियुक्त कृष्ण मोहन से वार्ता कराकर घटना में सलिप्त अभियुक्त शकील उर्फ अज्जु पुत्र शब्बीर नि0 कोल्हुई बाजार थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज को पैसिया बस स्टेन्ड के पास एक अदद तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक अदद चोरी की मोटरसाईकिल एचएफ डिलक्स बरामद किया गया ।”
[18/01, 20:26] JP JAISWAL: महराजगंज: थाना पुरन्दरपुर पुलिस द्वारा मोटरसाईकिले चोरी कर नंबर प्लेट फेरबदल करने व बेचने वाले गिरोह के सदस्य गिरफ्तार,8 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

