*18/1,5:10]रमाकान्त जायसवाल ,पालघर का जालसाज गोरखपुर से गिरफ्तार:*
————————————-
*रेलवे के कर्मचारी को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार*
————————————-
*10 से 15 लोगों को ले चुका है झांसे में*
———————————
मुंबई !में फ्रॉड कर गोरखपुर आए वेस्टर्न रेलवे के कर्मचारी को शाहपुर पुलिस की मदद से मुंबई पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस ने आरोपित राकेश कोलेन्द्र कुमार को मंगलवार दोपहर सीजीएम कोर्ट में पेश किया और वारंट बी भरकर ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले गई। शाहपुर पुलिस के अनुसार आरोपित राकेश शाहपुर के गायत्री नगर कोडरईया का रहने वाला है। वह वेस्टर्न रेलवे बसई गुजरात का कर्मचारी है।
*पालघर में दर्ज है जालसाजी का केस*
थानेदार शाहपुर अनिल सिंह ने बताया कि आरोपित राकेश के खिलाफ महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसईथान गोविंदपुर में जाल साज व अमानत पर खयानत का केस दर्ज है। जनवरी 2021 से ही वह फरार चल रहा था। नौकरी दिलाने के नाम पर पालघर के दस से पंद्रह लोगों से उसने रुपये हड़प लिए थे और उसके बाद फरार हो गया था।
*सोमवार की रात गोरखपुर पहुंची थी मुंबई पुलिस*
पुलिस के अनुसार सोमवार की रात में ही वह मुंबई से गोरखपुर आया था। पीछे से ट्रेस कर मुंबई पुलिस की टीम भी आ गई। टीम ने शाहपुर थाने की मदद से आरोपित को उसके घर के पास से मंगलवार सुबह पकड़ लिया। एसओ शाहपुर अनिल सिंह ने बताया कि मुंबई से आई पुलिस जालसाजी के आरोपित राकेश को गिरफ्तार किया है। वारंट बी भर कर पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले गई है।

