*योगी के गढ़ में कोविड अस्पतालों की हकीकत:56 कोविड अस्पतालों में 1023 पद खाली, 1300 कोरोना वॉरियर्स के भरोसे 45 लाख की आबादी*
———————————–
*एंटी करप्शन मीडिया न्यूज़ संवाददाता रमाकान्त जायसवाल*
————————————-
पूरा देश कोरोना वायरस और ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे से जूझ रहा है। वहीं सीएम योगी के गढ़ में कोरोना से लड़ने के लिए वॉरियर्स हैं ही नहीं। अब सवाल यह है कि जिले में 11 सरकारी व 44 प्राइवेट सहित कुल 56 कोविड अस्पतालों को आखिर कौन चलाएगा? जिले में डॉक्टर, नर्स सहित लगभग 1023 पद खाली हैं। जबकि यहां करीब 2300 पद स्वीकृत हैं। हालत यह है कि लगभग 1300 स्वास्थ्य कर्मियों यानी कोरोना वॉरियर्स के भरोसे यहां की लगभग 45 लाख की आबादी है।
*12 जनवरी को आये थे 426 केस*
जिले में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। 12 जनवरी को 24 घंटे में 426 मामले आये। जिनमें शहरी क्षेत्र में 337 व ग्रामीण में 89 केस है। वहीं अब कुल एक्टिव केस 1504 हैं। वहीं 11 जनवरी को 281 केस मिले थे। 10 जनवरी को 219, 9 जनवरी को 194 तो 8 जनवरी को 145 केस थे।
*डॉक्टरों के 114 पद खाली*
जिले में CHC सहित अन्य अस्पतालों में डॉक्टर के लिए कुल 277 पद स्वीकृत हैं। जिसमें 159 डॉक्टर तैनात हैं। लेकिन अभी भी 114 डॉक्टरों की कमी है। इसी तरह स्टाफ नर्स के 15, डार्क रूम सहायक के 15, नॉन मेडिकल असिस्टेंट के 11, नान मेडिकल सुपरवाइजर के 8, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 276, क्षेत्र सेवक के 32, ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य कार्यकता महिला के 239, स्वास्थ्य कार्यकर्ता पुरुष के 214 और सहायक शोध अधिकारी के 27 पद रिक्त हैं। इन पदों को जल्दी नहीं भरे गए तो आने वाले समय में जिले में कोविड के केस बढ़ने से दिक्कत हो सकती है
*शासन को लिखा गया पत्र*
CMO डॉ. आशुतोष दुबे का कहना है कि रिक्त पदों की सूची तैयार की गई है। सूची को शासन के पास भेजा गया है। जल्द ही इन रिक्त पदों को भर लिया जाएगा।

