*गोरखपुर- ईमानदारी की मिसाल: चांदी के जेवर तथा नगदी से भरा बैग महिला को वापस किया| रिपोर्ट- रमाकांन्त जायसवाल*
*गोरखपुर* प्राणी उद्यान के जू कीपर श्री देवेन्द्र तथा श्री अभिषेक ने अपना काम ईमानदारी से करते हुए चांदी के जेवर तथा नगदी से भरा बैग महिला को वापस किया| ज्ञातव्य हो कि दिनांक 05-01-2021 को महिला द्वारा अपने परिवार के साथ गोरखपुर प्राणि उद्यान का भ्रमण करते समय चांदी के जेवर तथा नगदी से भरा बैग बब्बर शेर के बाड़े के सामने स्थित शेर की मूर्ति पर छोड़ दिया गया था| जू कीपर श्री देवेन्द्र तथा श्री अभिषेक इमानदारी तथा सजगता का परिचय देते हुए उक्त पर्स को कार्यालय में लाकर हस्तगत करते हुए अवगत कराया | कुछ समय उपरान्त ही अपने पर्स को खोजते महिला व उनका परिवार प्राणि उद्यान के मुख्य द्वार पर आकर पूछताछ किया| तदोपरांत उन्हें कार्यालय बुलाकर सम्बधित चांदी के जेवर तथा नगदी से भरा बैग सकुशल उन्हें सौंप दिया गया|
निदेशक, गोरखपुर प्राणि उद्यान ने कहा कि गोरखपुर प्राणी उद्यान के जू कीपर श्री देवेन्द्र तथा श्री अभिषेक ने ईमानदारी की मिसाल कायम की है।

