*उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री यह साफ कर दिया कि प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे
उत्तर प्रदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार रात को यह साफ कर दिया कि वह आगामी विधानसभा चुनाव लडेंगे। उन्होंने कहा कि वह कहां से चुनाव मैदान में उतरेंगे, इस बात का फैसला भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेतृत्व करेगा। योगी ने शनिवार शाम कुछ पत्रकारों से औपचारिक बातचीत में कहा, ‘मेरे चुनाव लड़ने पर कोई संशय नहीं हैं। लेकिन मैं चुनाव कहां से लडूंगा इस बात का फैसला पार्टी नेतृत्व करेगा।’ योगी इस समय उत्तर प्रदेश विधानपरिषद के सदस्य हैं।
जब उनसे पूछा गया कि वह अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे या मथुरा से या गोरखपुर से, तब उन्होंने कहा, ‘पार्टी जहां से कहेगी, मैं वहां से चुनाव लडूंगा।’ योगी से जब पूछा गया कि कोई ऐसा कार्य जो वह अपने पांच साल के कार्यकाल में नहीं कर पायें, उन्होंने कहा, ‘जो हमने कहा था वे सब काम किए। ऐसा कोई काम नहीं बचा जिसका मुझे पश्चाताप हों।’

