*गोरखपुर में सीलिंग की जमीन बचाने जागा प्रशासन रिपोर्ट- रमाकात्त जयसवाल*
*मुनादी करा लोगों को किया
जागरूक सुनो…सुनो…सुनो…यह जमीन सीलिंग से प्रभावित है; इसका खरीदने-बेचने वालों पर होगी कार्रवाई
गोरखपुर ! गोरखपुर में सीलिंग की जमीन को बेचने के लगातार मामले आ रहे हैं। इन जमीनों को खरीदने के बाद कब्जा न मिल पाने से परेशान लोगों की लगातार शिकायत आ रही है। मुख्यमंत्री के जनता दरबार में भी मामला पहुंच गया है। शनिवार को डीएम ने मातहतों की इसपर क्लास लगाई थी। जिसके बाद जागे प्रशासन व पुलिस ने सोमवार को शहर व देहात के कई
महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर 3 में सदर तहसीलदार ने डुगडुगी पिटवा कर सीलिंग की जमीनों को खरीद व विक्री ने कराने के लिए आम जनमानस को जागरूक किया और मुनादी कराई। गाड़ियों पर माइक लगाकर कहा कि सुनो…सुनो…सुनो… यह जमीन सीलिंग से प्रभावित है इसका क्रय व विक्रय न करें अन्यथा दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
*महादवे झारखंडी की हैं ज्यादा शिकायतें*
महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर तीन में अब तक लगभग 500 लोगों ने सीलिंग की जमीन का बैनामा कराया है। जिसपर उन्हें कब्जा नहीं मिल पाया है। यहां भूमाफियाओं ने इन जमीनों को बेचा है। 200 लोगों को चिन्हित कर दस्तावेजों की जांच की जा रही है। भूमाफियाओं ने 35 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। कई भूमाफियाओं के खिलाफ केस भी दर्ज हुआ है। डीएम विजय किरण आनंद के निर्देश पर सोमवार को जवाइंट मजिस्ट्रेट /एसडीएम सदर कुलदीप मीना व सदर तहसीलदार बृजमोहन शुक्ला के नेतृत्व में मुनादी करवाई गई। सामाजिक कार्यकर्ता सोनू दुबे ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया था कि सीलिंग की जमीन को भू माफियाओं द्वारा न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन होने के बावजूद बैनामा किया जा रहा है।
जांच के बाद सामने आया कि पवन प्रापर्टी डीलर कॉलोनाइजर्स संचालक रामलाल पासवान, उनकी पत्नी इमरती देवी, भाई रमाशंकर व जगदीश यादव पत्नी आशा देवी द्वारा कूट रचित दस्तावेज तैयार कराकर लगभग 500 लोगों को रजिस्ट्री बैनामा कर दिया गया है। जिनमें से 200 लोगों को चिन्हित कर लिया गया है बचे 300 लोगों को भी जांच कराई जा रही है।
*चौरी चौरा में भी हुई मुनादी*
तहसील चौरी चौरा के रुद्रापुर गांव में सीलिंग की भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा किये जा रहे अवैध निर्माण पर कार्यवाही एवं डुग्गी मुनादी कराकर समस्त नागरिको को जागरूक किया गया। लोगों से कहा गया कि सीलिंग से प्रभावित भूमि का क्रय विक्रय ना करें। संलिप्तता पाए जाने पर कड़ी दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी। कार्यवाही में उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, थानाध्यक्ष खोराबार सम्मिलित रहे। इस संबंध में एसडीएम ने बताया मुनादी की गई है।साथ ही सीलिंग की जमीन से अतिक्रमण हटाया गया है। लोगों को सख्त हिदायत दिया गया है कि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

