*मुख्यमंत्री का फरेन्दा जयपुरिया इण्टर मीडिएट कालेज में आगमन 30 दिसम्बर को, डीएम, एसपी ने हैलीपैड, नव निर्मित मिनी स्टेडियम का निरीक्षण किया*
“महराजगंज 27 दिसम्बर 2021, मुख्य मंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ का 30 दिसम्बर 2021 को जनपद के फरेन्दा तहसील के जयपुरिया इण्टरमीडिएट कालेज आनन्द नगर प्रागंण में सम्भावित कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप में हैलीपैण्ड, नव निर्मित मिनी स्टेडियम का निरीक्षण किया
। निरीक्षण में लोक निमार्ण अधिशासी अभियन्ता को निर्देशित किया कि जन सभा में आने वाले पब्लिक की रास्ते को सुरक्षित किया जाय। जो भी गढे है उसे मिट्टी डाल कर समतल कर दिया जाय तथा पार्किंग की अलग ब्यवस्था बनाई जाय जिससे ट्रैफिक जाम न हो। मीनी स्टेडियम का भी निरीक्षण कर बस्तु स्थिति की जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के समय विधायक फरेन्दा बजरंग बहादुर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल, अपर जिलाधिकारी डाँ पंकज कुमार वर्मा,एस डी एम दिनेश कुमार मिश्र, सी0ओ0 सुनिल दत्त दुबे, अधिशासी अभियन्ता सचिन कुमार, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
*रिपोर्ट रोहित जायसवाल*