रालोद के जिलाध्यक्ष शाहनवाज खान ने केक काटकर मनाया जयंत चौधरी का जन्मदिन
महराजगंज,शिकारपुर राष्ट्रीय लोकदल के नेता व कार्यकताओं न अपने कैम्प कार्यालय शिकारपुर में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी का 43वां जन्मदिन को धूमधाम से मनाया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शाहनवाज खान ने कहा कि आज जन्मदिन के मौके पर हम सभी को चौधरी चरण सिंह के बताये मार्ग पर चलने के लिए संकल्प लेना होगा तभी देश के किसानों और नौजवानों की दशा सुधरेगी।
इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओ सहित अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशी का इजहार किया। साथ ही युवा रालोद के महामंत्री अजगैबीनाथ जी ने कहा कि युवा देश की रीढ़ है और 2022 के संघर्ष के लिए तैयार रहे आने वाला समय किसानों और नौजवानों का होगा।
वहीं जन्मदिन की शुभकांमना देते हुए युवा रालोद महाराजगंज के जिलाध्यक्ष शाहनवाज भाई ने कहा कि देश की सत्ता में किसान विरोधी सरकार काबिज है, जोकि लगातार किसानों का उत्पीड़न कर रही है इसलिए देश और प्रदेश की किसान विरोधी सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए युवाओं को कमर कसनी होगी।इस मौके पर आविद अली,राम सवारे, सरफराज आलम,मनौवर खान,अजीम नवाज खान,नरसिंह,मधुबन,गुड्डू,तूफानी,पप्पू,ऋषिकेष,मंजीत श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

