*गोरखपुर में माफिया पर फिर चला बुल्डोजर:राकेश यादव का मकान किया जब्त*
उत्तर प्रदेश ! गोरखपुर पुलिस ने जिले के टॉप टेन बदमाशों में शामिल व माफिया राकेश यादव का मकान रविवार को जब्त कर लिया। साथ ही उसके साथी दिनेश यादव की आटो गाड़ी को टीम ने जब्त किया है। दोनों पर आरोप है कि इन्होंने अपराध के पैसे से यह सम्पत्ति बनाई है। हालांकि राकेश और उसके परिवार के नाम की कुछ गाड़ियों को भी पहले जब्ती के दायरे में रखा गया था पर अभी उस पर कार्रवाई नहीं हो पाई है। एसएचओ गुलरिहा चंद्रहास मिश्र ने बताया कि अभी राकेश के मकान और उसके साथी दिनेश की गाड़ी जब्त हुआ है।
राकेश ने राजनीति में भी भाग्य आजमाने का प्रयास किया था लेकिन सफल नहीं हो पाया।
राकेश ने राजनीति में भी भाग्य आजमाने का प्रयास किया था लेकिन सफल नहीं हो पाया।
*जिले के टॉप-10 बदमाशों में शामिल है राकेश का ना
माफिया राकेश यादव का नाम जिले के टॉप 10 बदमाशों में शामिल है। माफिया का चोला उतार कर राकेश ने राजनीति में भी भाग्य आजमाने का प्रयास किया था लेकिन सफल नहीं हो पाया। प्रापर्टी के धंधे में दो साल पहले सामने आए विवाद के बाद माफिया राकेश फिर सुर्खियो में आया। राकेश पर आरोप था कि उसने विपिन सिंह सहित अन्य को सुपारी देकर हत्या कराने का प्रयास किया था।
इसी मामले में उसके विरोधी को गोली मारी गई थी, हालांकि वह बच गया था। विपिन सिंह ने दोबारा राकेश के विरोधी को मारने का प्रयास किया था लेकिन पुलिस की घेराबंदी में उसी का एनकाउंटर हो गया। उधर, राकेश पर पिपराइच और गुलरिहा थाने में केस दर्ज हुआ। वहीं इससे पहले भी कई थानों में उसके ऊपर केस दर्ज है। वह बांसगांव सांसद कमलेश पासवान व विधायक विमलेश के पिता ओमप्रकाश की हत्याकांड के आरोपित भी है।
*पहले ही तैयार हुई थी कुंडली
राकेश और उसके साथियों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई करने के साथ ही अपराध से कमाई गई उसकी सम्पत्ति का भी पूर्व थानेदारों ने लेखा-जोखा तैयार किया था। इसी क्रम में जिलाधिकारी के आदेश पर नायब तहसीलदार वशिष्ठ वर्मा, थाना प्रभारी गुलरिहा चंद्रहास मिश्रा, पिपराइच इंस्पेक्टर मधुप कुमार मिश्रा, चिलुआताल इंस्पेक्टर विनोद कुमार अग्निहोत्री और महिला थाना प्रभारी प्रभा सिंह की संयुक्त टीम ने रविवार को गुलरिहा थाना क्षेत्र के झुंगियाँ बाजार निवासी माफिया राकेश यादव का मकान सील कर जब्ती की कार्रवाई की। वहीं टीम ने राकेश के गैंग के सदस्य जंगल छत्रधारी टोला शाहगंज थाना पिपराइच निवासी दिनेश यादव का ऑटो भी जब्त किया है। अपराध की कमाई से उसने यह आटो खरीदी थी।

