*राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन ट्रस्ट ने आजादी का अमृत महोत्सव मनाया*
आजादी के अमृत महोत्सव को मनाते भारत माता के मंदिर में पूजा-अर्चना की गई
गोरखपुर 25दिसंबर को रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र में स्थित सहारा स्टेट में आजादी का अमृत महोत्सव पूरे हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिया कुमारी अपने ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं सदस्य गण के साथ मिलकर मनायीं। प्रिया कुमारी ने कहा कि देश के आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर हम सब भारतवासी देश के शहीदों के अमर बलिदानी सपूतों को नहीं भूल सकते।आज वक़्त है इनके अमर बलिदान की कहानियां आज की युवा पीढ़ी को बताने की।देश का बच्चा-बच्चा जान सके कि किस तरह से आजादी हासिल करने हेतु हमारे देश के अमर बलिदानीयों अपने जान की बाजी लगा दी।
इस अवसर पर राष्ट्रीय गान के साथ देशभक्ति गीत गाएं गएं।
सभी ने इस अमृत महोत्सव मनाते हुए देश भक्तों को याद किया।इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिया कुमारी, प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार सिंह, जिला विधिक सलाहकार एस एन पांडे, अरूणेश दत्त पाण्डेय, अनामिका,कूमूद पासवान आदि मौजूद रहें।

