बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में जिले से जायेंगे 1233 बूथ अध्यक्ष – के०पी० सिंह सोलंकी
कासगंज । भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र बूथ अध्यक्ष सम्मेलन दिनांक 12.12.2021 को एटा नुमाइश ग्राउण्ड में आयोजित होगा जिसमें मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा(जेपी नड्डा) रहेंगे, भारतीय जनता पार्टी कासगंज के जिला प्रभारी हर्षवर्धन आर्य व जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने बताया उक्त कार्यक्रम में जनपद से लगभग 1200 बूथ अध्यक्ष भाग लेंगे साथ ही मण्डल अध्यक्ष व मण्डल प्रभारी जिला पदाधिकारी भी जायेगे , आपको बता दें बैठक में जेपी नड्डा सहित भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे …
उक्त जानकारी बीजेपी मीडिया प्रभारी अभिषेक पुंढीर द्वारा ने दी है .