14वीं अन्तर जनपदीय पुलिस फुटबाल प्रतियोगिता सम्पन्न
कासगंज। शुक्रवार को 14वीं अन्तर जनपदीय पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता 2021 का फाइनल मैच जनपद कासगंज व जनपद आगरा के मध्य स्पोर्ट स्टेडियम कासगंज में खेला गया, जिसमे जनपद आगरा की टीम ने कासगंज की टीम को 6-1 से हराकर फाइनल मैच की ट्राफी को अपने कब्जे में किया।
महिला प्रतियोगिता में जनपद अलीगढ़ की टीम प्रथम स्थान पर रही जबकि पुरुष प्रतियोगिता में जनपद आगरा की टीम प्रथम स्थान पर रही। जनपद कासगंज की महिला व पुरुष टीम दोनों में द्वितीय स्थान पर रही।
पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया है।

