*हत्या के प्रयास में कोतवाली पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार*
गोरखपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के खूनीपुर में सपा नेता अकरम और शमीम पड़ोसी के बीच एक जमीन और नाली को लेकर लम्बे समय से विवाद चल रहा था विवाद इतना बढ़ा की गोली चलाने की नौबत आ गई मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन अभियुक्तों परवेज पुत्र स्व0 मकबूल हुसैन खा, अहमर खान उर्फ अमरूल पुत्र परवेज, बिलाल उर्फ अफजल पुत्र परवेज नि0गण मो0 खूनीपुर थाना कोतवाली गोरखपुर को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से घटना मे प्रयुक्त लाइसेंसी एसबीबीएल गन 12 बोर मय 02 अदद जिंदा कारतूस, लाइसेंस, व 02 इदद एअर गन तथा एक अदद वैगनआर कार यूपी 14 बी-बीयू 4983 बरामद किया गया । अभियुक्त गण उपरोक्त असलहा सहित वाहन उपरोक्त से बाहर भागने की फिराक मे थे। अकरम ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक निकाल कर गोली चला दी। पेट में गोली लगने से शमीम घायल हो गए। इस घटना में शमीम के अलावा उसके पिता शब्बीर सहित दो अन्य लोग भी घायल हो गये थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन तांडा के निर्देशन मे जनपद मे घटित लूट, चोरी व इनामिया अपराधियों की गिरफ्तारी एवं माल बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक नगर,सोनम कुमार के पर्यवेक्षण मे क्षेत्राधिकारी कोतवाली विमल कुमार सिंह, के कुशल नेतृत्व मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कल्याण सिंह सागर की टीम ने गिरफ्तारी करने में सफलता प्राप्त किया।

