*धारदार हथियारों से हमला कर मनबड़ो ने बेरहमी से किशोर को मार डाला गांव वालों पर ही हत्या का आरोप*
अमूल्यरत्न न्यूज़ मंडल संवाददाता गोरखपुर की रिपोर्ट*
*गोरखपुर* आज दोपहर पुरानी रंजिश में एक किशोर को बेरहमी से पीटकर मनबड़ों ने हत्या कर दी। घटना रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र के रामपुर गांव की है। सूचना पर पहुंचे परिजन किशोर को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर जिले के एसएसपी व जिले के अन्य अधिकारी पहुंचे गए ।पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर आरोपितों की धरपकड़ में सीओ कैंट टीम लगाई गई।
_________सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गगहा इलाके के नारे खुर्द गांव के निवासी महेंद्र शुक्ला रामगढ़ ताल के रामपुर गांव में मकान बनवा कर परिवार के साथ रहते थे। पूजा पाठ करवा कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे ।उनके तीन बेटे राहुल शुक्ला ,अंजनी शुक्ला और छोटा अंकुर शुक्ला था ,।अंकुर दोपहर में माता-पिता से बाल कटवाने जाने की बात कह कर घर से निकला घर पर माता-पिता अकेले थे ।शाम में बड़े भाई राहुल के मोबाइल पर गांव के ही एक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि उसका छोटा भाई गांव में धर्मेंद्र साहनी के घर के पास गंभीर हालत में पड़ा हुआ है । राहुल उस समय शहर में निकला हुआ था। राहुल ने तुरंत इसकी सूचना अपने पिता को दी पिता मौके पर पहुंचे तो अंकुर जमीन पर पड़ा हुआ था। उसके सीर,हाथ, और छाती पर धारदार हथियार और ईट से प्रहार किया गया था वह पुलिस को सूचना देकर उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया ।मौत की जानकारी होने पर मां माया शुक्ला और पिता व भाइयों का रो रो कर बुरा हाल था। घटना की सूचना पर रामगढ़ ताल थाने के एस एसआई एस के शर्मा, पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया बड़े भाई राहुल ने पुलिस को हत्या की तहरीर दे दी है ।जिला अस्पताल पहुंचे एसएसपी डॉ विपिन तांडा ने परिजनों को ढाढस बंधाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। मालूम हो कि मृतक अंकुर महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में 11 वीं का छात्र था और कॉमर्स विषय से पढ़ाई कर रहा था ।पिता ने बताया कि वह पढ़ाई में काफी होनहार था ।बड़ा भाई अंजनी एलआईसी का एजेंट, और दूसरा भाई आईआईटी की तैयारी कर रहा है। सूचना पर पहुंचे एसएसपी विपिन तांडा ने परिजनों से घटना की जानकारी ली मृतक के बड़े भाई राहुल ने बताया कि 14 जून 2021 की रात उसके घर में कुछ लोग चोरी की नियत से घुस गए थे ।नींद खुलने पर एक चोर को पकड़ लिया गया जिसकी पहचान गांव के ही अवधेश साहनी के रूप में हुई ।इसकी सूचना थाने पर दी गई बाद में इस मामले में 6 जुलाई को थाने पर ही सुलाह हो गया ।इसके बाद से ही वह सब रंजीश रखे हुए थे।

