
सांप के दंश के कारण महिला की मौत, परिजनों मे छाई शोक की लहर
महराजगंजः कोल्हुई थाना क्षेत्र के मैनहवा के टोला उत्तरपुर निवासी सुनीता की मौत जहरीले सांप के काटने के कारण हो गई है। मंगलवार आधी रात को घर मे सो रही एक महिला को सांप ने काट लिया।
परिजनों को इस बात की जानकारी होते ही परिजनों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए ।जहां पर डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार सुबह महिला की मौत हो गई है। असमय मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।ग्रामीणों में शोक की लहर छै हुई है।