जिस तेजी, तैयारी और तत्परता से आप #बस्ती की 26 वर्षीय #अध्यापिका की तस्वीर वायरल कर रहे हैं मैं पूछना चाहता हूँ क्या आप तब भी यही काम करते जब वह महिला आपकी बहन, बेटी, बेटा, बहू इत्यादि होती? यौवन में ऐसी ग़लती कोई अभूतपूर्व या असामान्य घटना नहीं है। मैंने अपने शैक्षणिक कार्यकाल में बहुत सारे #प्रबंधकों को उनके अध्यापिकाओं से, अध्यापक और अध्यापिकाओं को आपस में, स्टूडेंट्स के आपस में, स्टूडेंट टीचर के आपस में, चपरासी और आया की आपस में नाजायज सम्बंध देखे हैं। और तीन बार रंगे हाथों पकड़ा भी है। परंतु यह छीछालेदर कभी नहीं फैलाई।
यौवन में #सम्भोग की इच्छा बहुत सामान्य बात है और अगर आपको नहीं हुई है तो हो सकता है आप नपुंसकता का शिकार हों। ऐसे में उस युवती की तस्वीर वायरल करना ग़लत है। क्या आपकी शादी बिल्कुल पवित्र और #untouched लड़की से हुई थी? क्या आप अपनी शादी तक कुँवारे रहे थे? और बहुत कड़वी बात यह है कि क्या आपकी बहन और बुआ जीजा और फूफा के पास अपना कौमार्य पूर्ण रूप से सुरक्षित लेकर ही गई थीं?
हमें अपना परिवार सम्हालने की आवश्यकता है न कि जजमेंटल होकर दूसरे पर कीचड़ उछालने की। ग़लती तो उन माँ-बापों की भी है जो कन्याओं का #विवाह देर से कर रहे हैं जबकि सरकार और कानून ने 18 वर्ष के बाद ऐसा करने की अनुमति प्रदान कर रखी है। आपसे गुजारिश 🙏🙏 है ऐसी पोस्ट #डिलीट कर दीजिए और व्यक्तिगत तौर पर कीचड़ उछालना बंद कीजिए। बाकी जैसी आपकी मर्ज़ी. . . .
उस लड़की ने अवश्य ग़लत किया है लेकिन थोड़ी तरस उसके माँ-बाप पर खाइए जिन्हें अभी उसकी #शादी करनी है। आपको थोड़े Share, Like, Comments मिलेंगे लेकिन उसकी इज्ज़त का फालूदा बन जाएगा। यह बिल्कुल भी सुलझी हुई मानसिकता और विवेकपूर्ण फैसले का परिचायक नहीं है।

