*राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन ट्रस्ट में प्रदेश अध्यक्ष बनी आयरन लेडी ऋचा अग्रवाल*
आज दिनांक 13.11.2021को राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन ट्रस्ट में उत्तर प्रदेश से समाजसेविका आदरणीय ऋचा अग्रवाल जी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाता है। समाज कल्याण के लिए इनके अनन्य उत्कृष्ट कार्य रहे हैं। इन्होंने ग़रीब और मजबूर लोगों की हमेशा मदत करती रही है।इनके द्वारा कई सराहनीय कार्य समाज में किए गए हैं।आयरन लेडी आदरणीय महोदया ऋचा अग्रवाल जी का राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन ट्रस्ट में स्वागत है।हम इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिया कुमारी ने कहा है की राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन ट्रस्ट में रह कर आदरणीय ऋचा अग्रवाल जी समाज के विकास के लिए बहुत अच्छे अच्छे ही कार्य करेंगी ।आज समाज को ऐसे सेवा भाव रखने वाले लोगों की आवश्यकता है। महिला उत्पीडन एवं दहेज प्रथा, भ्रष्टाचार खत्म करने हेतु राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन हमेशा लोगों के सम्मान के लिए न्याय के लिए आगे है। समाज में जाति ,उच नीच, भेदभाव खत्म हो सभी लोग एक अच्छा जीवन जी सकें यही हमारा उद्देश्य है।

