ज्ञान गंगा इंस्टीट्यूट के पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए भाजपा प्रत्याशी बिरेंद्र कुमार पाठक उर्फ तुंजी पाठक
प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर बढ़ाया उत्साह, कहा—प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देना समाज की जिम्मेदारी
जिला संवाददाता बलिया अजय कुमार उपाध्याय
बलिया। बाँसडीह विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बिरेंद्र कुमार पाठक उर्फ तुंजी पाठक आदर ग्राम स्थित ज्ञान गंगा इंस्टीट्यूट में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं एवं प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया तथा पुरस्कार वितरण कर उनका मनोबल बढ़ाया।
समारोह में उपस्थित प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण करते हुए तुंजी पाठक ने उनकी प्रतिभा और मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा और प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों एवं युवाओं में छिपी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है। ऐसे आयोजन प्रतिभागियों को आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रेरित करते हैं।
उन्होंने ज्ञान गंगा इंस्टीट्यूट के आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि प्रतिभाओं को सम्मानित करना और उनका उत्साह बढ़ाना समाज के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में सराहनीय पहल है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। समारोह का वातावरण उत्साह एवं उमंग से परिपूर्ण रहा।
बिरेंद्र कुमार पाठक उर्फ तुंजी पाठक की इस सहभागिता से प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

