*युवक के मृतक के बाद बैंकों के मैनेजर ने दिया मृतक के परिवारजनों को चेक* ब्यूरो चीफ *ए आर न्यूज* , खबर अमेठी जिले के यूको बैंक मैनेजर ,भादर,शाखा प्रबंधक अरबिन्द कुमार द्वारा लोन खाता धारक अलगू राम मौर्या जी का केअर हेल्थ इंश्योरेंस से यूको लोन रक्षक योजना किया गया था।अलगू राम जी की बीमारी के कारण बिगत कुछ दिनों पहले हॉस्पिटल में मृत्यु हो गयी।केअर हैल्थ इन्शुरन्स के क्षेत्रीय प्रबंधक ओम शर्मा और बैंक शाखा प्रबंधक अरबिन्द कुमार द्वारा स्वर्गीय श्री अलगू राम मौर्या जी की बीमित पत्नी श्रीमती निर्गता देवी को पालिसी की बीमित राशि रुपये 50000 और रुपये 20000 ई.एम.आई राशि बतौर मेडिक्लिम पालिसी के जो 13 दिन हॉस्पीटल में एडमिट थे,प्रदान की गई।इस बीमित राशि से दिवंगत के परिवारीजन ने लोन की राशि को सफलतापूर्वक चुकाने के लिए बीमा कंपनी और बैंक शाखा प्रबंधक का साभार धन्यवाद व्यक्त किया।बैंक और बीमा कंपनी सभी खाता धारकों से निवेदन करती है कि वे सब भी अपनी केअर हेल्थ इन्सुरेंस करा लें,जिससे कि उनका भविष्य सुरक्षा से पूर्ण हो।