नौकरी से पेट नहीं भर रहा था तो डकैती की योजना में शामिल हो गए जालौन पुलिस के 4 सिपाही ।
सूरत के एक कलेक्शन एजेंट से 24 लाख 90 हजार रुपए छीन लिए पर सीसीटीवी कैमरे ने घटना का खुलासा कर दिया तीन सिपाही गिरफ्तार एक फरार।
झांसी पुलिस ने सोमवार को शहर कोतवाली क्षेत्र में 9 जुलाई की शाम हुई ₹24.90 लाख की डकैती का सनसनीखेज खुलासा किया. सूरत के ड्राई फ्रूट कारोबारी जितेंद्र पटेल के मुंशी किशन दिलीप भाई पांचाल ने 12 जुलाई को शहर कोतवाली में सूचना दी कि मिर्नवा चौकी से 100 कदम दूर क्रेटा कार सवार लोगों ने जिनमें दो पुलिस की वर्दी पहने हुए थे उन्हें जबरन बैठा कर उनका बैग छीन लिया जिसमें कलेक्शन के 24 लाख 90 हजार रुपए थे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गैंग के मास्टरमाइंड सूर्यांश यादव, जालौन पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी राघवेंद्र राजपूत और आरक्षी मनोज कुमार समेत 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
इनके पास से लूटे गए ₹24.50 लाख और घटना में इस्तेमाल ‘पुलिस’ लिखी क्रेटा कार बरामद की गई है।
झांसी के एसएसपी श्री बीबीजीटीएस मूर्ति सर ने बताया कि इस पूरे कांड का मास्टरमाइंड सूर्यांश यादव है।
उसे सतना में ₹24 लाख 90 हजार की रकम भेजनी थी।
इस भारी-भरकम रकम को हड़पने और देने से बचने के लिए उसने डकैती की साजिश रची. आम जनता या राहगीर कोई विरोध न करें, इसलिए सूर्यांश ने जालौन पुलिस लाइन में तैनात फरार सिपाही नीरज राजपूत की मदद से तीन सिपाहियों को एक-एक लाख रुपये का लालच देकर अपनी गैंग में शामिल मामले कर लिया पुलिस ने गौरव यादव, सूर्यांश यादव, सुखबीर, सूरज सिंह, आरक्षी राघवेंद्र राजपूत और आरक्षी मनोज कुमार को दबोच लिया है।
पूछताछ में सामने आया कि गिरोह में अंकित यादव, आरक्षी नीरज राजपूत, नितिन तेजवानी और संस्कार तेजवानी भी शामिल हैं, जो फिलहाल पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
एसएसपी के मुताबिक, फरार चल रहे आरोपियों और सिपाही की तलाश में टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं और उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

