देवरिया में सिरफ़िरे आशिक का आतंक शारीरिक संबंध बनाने से इनकार पर युवती का घर फूंका, राख हुआ 8 लाख का आशियाना
🟥 अमूल्यरत्न न्यूज राष्ट्रीय हिंदी पत्रिका
देवरिया जिले में एक सिरफ़िरे आशिक ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए मानवीय संवेदनाओं को तार- तार कर दिया है। मईल थाना क्षेत्र के करौता गांव में एक सिरफिरे आशिक ने सिर्फ इसलिए एक गरीब परिवार के आशियाने को आग के हवाले कर दिया, क्योंकि उसकी 20 वर्षीय बेटी ने युवक की हवस का शिकार बनने से साफ़ इनकार कर दिया था।
🔷 आधी रात को पेट्रोल डालकर फूंक दिया घर
पीड़ित परिवार द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, गांव का ही एक दबंग युवक उनकी बेटी पर लंबे समय से गंदी नीयत रखता था। वह लगातार युवती पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। जब युवती ने इस घिनौनी मांग का डटकर विरोध किया और अपने परिवार को बताने की बात कही, तो आरोपी आगबबूला हो गया और उसने अंजाम भुगतने की धमकी दी।
7 जुलाई की रात करीब 12 बजे: जब पूरा परिवार गहरी नींद में सोया हुआ था, तभी आरोपी पेट्रोल से भरी केन लेकर पहुंचा। उसने पूरे मकान पर पेट्रोल छिड़का और माचिस मार दी। देखते ही देखते चीख-पुकार के बीच पूरा घर धू-धू कर जल उठा।
🔸तिनका-तिनका जला, 8 लाख का नुकसान
इस खौफनाक अग्निकांड में पीड़ित परिवार पूरी तरह सड़क पर आ गया है। आग की लपटों ने घर में रखा सब कुछ खाक कर दिया:
🔹राशन व नगदी: क्विंटल के हिसाब से रखा गेहूं, चावल और ₹10,000 नगद।
🔸गहने व कपड़े: सोने-चांदी के कीमती आभूषण और पूरे परिवार के कपड़े।
🔹घरेलू सामान: सिलाई मशीन, फर्नीचर और मासूम बच्चों की कॉपियां-किताबें।
पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका आरोप है कि इस सनकी हरकत की वजह से उनका करीब 7 से 8 लाख रुपये का नुकसान हुआ है और सिर छुपाने की छत तक छिन गई है।
🔹पुलिस महकमे में हड़कंप
गुरुवार को पीड़ित परिवार ने मईल थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। इस सनसनीखेज मामले के सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। इलाके के लोग आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

