युवाओं के लिए सुनहरा मौका: महराजगंज के सभी ब्लॉकों में 14 जुलाई तक लगेगा रोजगार भर्ती शिविर
*10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए सुरक्षा जवान पद पर भर्ती, सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होंगे कैंप*
महराजगंज, 30 जून। जनपद के बेरोजगार युवाओं के लिए
रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। भारतीय सुरक्षा दक्षता परीक्षण एवं SIS लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में जिले के सभी विकास खंडों में 1 जुलाई से 14 जुलाई 2026 तक सुरक्षा जवानों की भर्ती के लिए रोजगार शिविर आयोजित किए जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया प्रत्येक विकास खंड कार्यालय परिसर में निर्धारित तिथियों पर संपन्न होगी।
भर्ती शिविरों का आयोजन सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक किया जाएगा। इसमें 10वीं पास अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। अभ्यर्थियों की आयु 19 से 40 वर्ष तथा न्यूनतम लंबाई 167.5 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है।
भर्ती शिविर का कार्यक्रम इस प्रकार है—1 एवं 2 जुलाई: सिसवा और नौतनवा,3 एवं 4 जुलाई: मिठौरा और घुघली,6 एवं 7 जुलाई: फरेंदा और निचलौल,8 एवं 9 जुलाई: लक्ष्मीपुर और पनियरा,10 एवं 11 जुलाई: परतावल और धानी
13 एवं 14 जुलाई: सदर और बृजमनगंज विकास खंड कार्यालय परिसर
भर्ती शिविर में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि पर आवश्यक शैक्षिक प्रमाण-पत्र एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ समय से उपस्थित हों, ताकि चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकें।
भर्ती संबंधी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 7233881429, 7380978042 एवं 9455609644 पर संपर्क कर सकते हैं। यह शिविर जिले के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।